घर से फगुआ गाने निकले युवक की हत्या, 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी
रीवा के छतैनी गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छतैनी में बीती रात एक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने 6 संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक नित्यानंद सिंह के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी छतैनी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और वास्तविक परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Tuesday, 21 Jul, 2026
Sunday, 11 Oct, 2026
Monday, 12 Oct, 2026
Friday, 09 Oct, 2026
Tuesday, 19 May, 2026
गर्मियों में कच्चे आम से बना खट्टा-चटपटा रॉ मैंगो राइस स्वाद और ठंडक का बेहतरीन...
18 hours ago
Singrauli News: निगाही दुर्गा पूजा पंडाल और मेला परिसर पहुंचे SP षियाज के.एम. ने...
Friday, 09 Oct, 2026
Raipur Spa Center Drug : पुलिस टीम ने स्पा की आड़ में चल रहे ड्रग्स के कारोबार का...
Thursday, 03 Sep, 2026
Janmashtami 2026 : पीली धोती, छोटा मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और मटकी जैसी कुछ चीजों...
Monday, 21 Sep, 2026
DoT New Advisory :अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम का इस्तेमाल अगर किसी गैरकानूनी गतिविधि...
2 hours ago
पब्लिक वाणी की खबर का असर: मऊगंज में आंगनवाड़ी की अनियमितताओं पर कार्रवाई, नईगढ़ी...
Tuesday, 13 Oct, 2026
मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा...
Wednesday, 07 Oct, 2026
IND vs WI 1st T20I में श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में शतक जड़कर 102* रन की तूफानी...
Wednesday, 22 Jul, 2026
Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए ट्रेलर में क्या है खास,...
Tuesday, 13 Oct, 2026
सीहोर के कोसमी में आदिवासी परिवारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत गरमा...

