Agar Malwa मछली पकड़ने उतरे युवकों की नाव पलटी, SDRF का रेस्क्यू जारी
आगर मालवा में रविवार शाम तुलजा सरोवर में मछली पकड़ते समय डोंगी पलटने से एक युवक तैरकर बच गया,जबकि दूसरा युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया, जिसकी तलाश SDRF द्वारा जारी है।
आगर मालवा:रविवार शाम शहर के तुलजा सरोवर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरे दो युवकों की डोंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई.
तुलजा सरोवर में नाव पलटी, एक युवक डूबा
जिससे दोनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। कुछ ही पलों में खुशियों भरी शाम मातम में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पलटते ही दोनों युवकों ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सुजल नामक युवक किसी तरह हिम्मत जुटाकर तैरते हुए तालाब के किनारे तक पहुंच गया, लेकिन उसका दोस्त नरेन्द्र उर्फ़ बाबूराम पिता प्रभुराम, निवासी अहीर मोहल्ला पानी की गहराइयों में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तालाब में नाव पलटने से युवक लापता, SDRF तलाश में
तैरकर बाहर आए सुजल की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं दूसरे युवक के डूबने की सूचना मिलते ही डायल 112 को अवगत कराया गया और प्रशासन हरकत में आया। सूचना पर SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक SDRF की टीम ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुरक्षा के बिना मछली पकड़ना पड़ा भारी, एक युवक गायब
रात होने तक लापता युवक बाबूराम का कोई सुराग नहीं लग पाया।घटना की खबर फैलते ही युवक के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी तुलजा सरोवर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द युवक को खोजने की मांग करते रहे। यह हादसा एक बार फिर तालाबों में बिना सुरक्षा उपायों के मछली पकड़ने की गतिविधियों पर सवाल खड़े करता है
sanjay patidar 
