राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक बदलाव, बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किए हैं। कुल 64 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
भोपाल:मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.
गृह विभाग ने 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किए हैं। वल्लभ भवन, भोपाल से जारी इन आदेशों के तहत डीएसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), एसडीओपी और सहायक सेनानी स्तर के कुल 64 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों को मिली फील्ड पोस्टिंग
जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों ने हाल ही में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, उन्हें फील्ड में सक्रिय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि जमीनी स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। वहीं, कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और अन्य संवेदनशील विभागों में तैनात किया गया है, जहां वे प्रशासनिक और रणनीतिक जिम्मेदारियां निभाएंगे।
कई वरिष्ठ अफसर भोपाल PHQ किए गए पदस्थ
गृह विभाग की ओर से यह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी 6 जनवरी 2026 मंगलवार को की गई है। इस फेरबदल के तहत 64 डीएसपी, एएसपी और एसडीओपी अधिकारियों को नए स्थानों पर पोस्टिंग दी गई है। तबादलों में यह भी देखने को मिला है कि कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ किया गया है। इस व्यापक फेरबदल को पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा।






sanjay patidar 
