13 मार्च को CM मोहन यादव जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

CM मोहन यादव 13 मार्च को जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500

13 मार्च को CM मोहन यादव जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

13 मार्च 2026 को ग्वालियर के घाटीगांव के समीप स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में लाडली बहनों को 'लाडली बहना योजना' की 34वीं किस्त जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे और 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 34वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के महिलाओं के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि इस योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 लाडली बहनों के खातों में 44 करोड़ 83 लाख रुपये आएंगे।

मार्च महीने में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में 34वीं किस्त की कुल 1836 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की जाएगी। इससे पहले फरवरी महीने में 1.25 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

ग्वालियर को 122 करोड़ रुपये की सौगात

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से 54 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आर्थिक सहायता भी वितरित करेंगे।