इराक में अमेरिकी मिलिट्री का प्लेन क्रैश शिया विद्रोही गुट ने गिराने की ली जिम्मेदारी
इराक में अमेरिकी मिलिट्री का प्लेन क्रैश शिया विद्रोही गुट ने गिराने की ली जिम्मेदारी घायल ईरानी सुप्रीम लीडर कोमा में
13 मार्च को अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 14 दिन हो गए हैं। इराक में अमेरिकी सेना का एक KC-135 सैन्य विमान के क्रैश होने की खबर है। घटना के बाद इराक के एक शिया विद्रोही गुट ने दावा किया है कि विमान को उसी ने मार गिराया। इससे पहले 2 मार्च को कुवैत में फ्रेंडली फायरिंग में भी तीन अमेरिकी विमान क्रैश हो गए थे।
'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' नाम के एक संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी विमान पर एयर डिफेंस सिस्टम से हमला किया, जिससे वह गिर गया। यह संगठन ईरान समर्थित कई गुटों का गठबंधन है।
अमेरिकी सेना ने इस दावे को गलत बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक दो अमेरिकी विमानों से जुड़ी एक घटना हुई थी। इसमें एक विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से इजराइल में उतर गया।
वहीं, ब्रिटिश मीडिया द सन के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं।

