क्या एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से ठीक हो सकते हैं Acne? जानिए सच

एंटी-डैंड्रफ शैम्पू में Zinc Pyrithione, Ketoconazole और Selenium Sulfide जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व स्किन पर होने वाले फंगल acne को कम करने में मदद कर सकते हैं।

क्या एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से ठीक हो सकते हैं Acne? जानिए सच
google

आजकल सोशल मीडिया पर कई इन्फ्लुएंसर्स acne या पिंपल्स को ठीक करने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैम्पू इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। कई लोग इस हैक को आजमा भी रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में एंटी-डैंड्रफ शैम्पू acne को ठीक कर सकता है?

दरअसल, एंटी-डैंड्रफ शैम्पू में Zinc Pyrithione, Ketoconazole और Selenium Sulfide जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व स्किन पर होने वाले फंगल acne को कम करने में मदद कर सकते हैं। फंगल acne आमतौर पर स्किन पर मौजूद फंगस की वजह से होता है और इन इंग्रीडिएंट्स में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो इसे नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।

कैसे काम करता है एंटी-डैंड्रफ शैम्पू?

आम तौर पर acne या पिंपल्स तब होते हैं जब स्किन के pores डेड स्किन सेल्स, सीबम (तेल) और बैक्टीरिया की वजह से बंद हो जाते हैं। कुछ मामलों में Ketoconazole और Selenium Sulfide स्किन को साफ करने और एक्सेस ऑयल कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे फंगल acne में राहत मिल सकती है।

हालांकि, यह हैक हर तरह के acne पर काम नहीं करता। अगर आपको बैक्टीरियल acne या सामान्य पिंपल्स हैं, तो एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करने से स्किन पर रैशेज, रेडनेस या इरिटेशन हो सकता है।

इंफेक्शन भी हो सकता है 

इसके अलावा, अगर यह हैक आपको सूट भी करता है, तब भी रोज-रोज शैम्पू से फेस वॉश करना सही नहीं है। ऐसा करने से स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं और त्वचा ज्यादा ड्राई हो सकती है।

इसलिए किसी भी तरह का स्किन हैक अपनाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन टाइप के अनुसार सही ट्रीटमेंट मिल सके।