थाईलैंड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा
थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी हो गई। हार्ड लैंडिंग के कारण विमान का नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया।
थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हैदराबाद से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर (सामने का पहिया) टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 133 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

तेज लैंडिंग से हुआ नुकसान:
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट की लैंडिंग काफी तेज (हार्ड लैंडिंग) हुई थी, जिसकी वजह से विमान के आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। पहिया अलग हो जाने के कारण विमान को तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका।
तय समय से पहले पहुंची थी फ्लाइट:
यह फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी और निर्धारित समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गई थी।
तय लैंडिंग समय: सुबह 11:40 बजे
वास्तविक लैंडिंग: सुबह 11:24 बजे
विमान में कितने लोग थे सवार:
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 133 लोग मौजूद थे, जिनमें, 131 यात्री
2 बच्चे, 7 क्रू सदस्य शामिल थे।
HARD LANDING grounds Phuket Airport & closes runway
— RT (@RT_com) March 11, 2026
Air India Express seen in a ROUGH touch down 'suffered nose wheel issue' — reports pic.twitter.com/fbTkXMxVme
रनवे पर छिड़का गया सफेद पाउडर:
घटना के बाद एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम ने रनवे पर सफेद पाउडर छिड़का। यह आमतौर पर सुरक्षा के लिए किया जाता है ताकि यदि ईंधन लीक हो जाए तो आग लगने का खतरा कम हो सके।
शाम 6 बजे तक बंद रहा रनवे:
विमान के रनवे पर फंसे रहने के कारण फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे बंद रखने की सूचना जारी की।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान:
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर कहा:11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान नोज व्हील में तकनीकी दिक्कत आ गई थी।
विमान की जानकारी:
फ्लाइट नंबर: AXB938
रूट: हैदराबाद – फुकेट
विमान मॉडल: Boeing 737-800
जिस्ट्रेशन नंबर: VT-BWQ

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

