छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'टेलर', राजनांदगांव 38°C के साथ सबसे गर्म, अगले 48 घंटों में और चढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही मई जैसा अहसास, राजनांदगांव में पारा 38 डिग्री के पार पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'टेलर', राजनांदगांव 38°C के साथ सबसे गर्म, अगले 48 घंटों में और चढ़ेगा पारा

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में अब सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। मार्च के पहले हफ्ते में ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कोई भी सिनोप्टिक सिस्टम (बारिश का तंत्र) सक्रिय नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

राजनांदगांव में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी:
पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा, जिससे वहां सुबह और रात में हल्की गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ है।

रायपुर का हाल:
धुंध के साथ बढ़ेगी तपिश राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध (Haze) देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान साफ रहने के कारण दोपहर की धूप अब चुभने लगी है।

प्रमुख बिंदु: 
ड्राई वेदर, पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) बना हुआ है।

तापमान में बढ़ोतरी:
अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है।

कोई सिस्टम नहीं:
फिलहाल बारिश या ओलावृष्टि की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

फ्लैशबैक:
जब रायपुर में फरवरी में पड़ी थी मई जैसी गर्मी, आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ का मौसम हमेशा से चौंकाने वाला रहा है।

सबसे ज्यादा ठंड:
रायपुर में 9 फरवरी 1893 को पारा 5 डिग्री तक गिर गया था।

सबसे ज्यादा गर्मी:
28 फरवरी 2009 को तापमान 38 डिग्री पहुंच गया था, जो आमतौर पर मई के महीने में देखा जाता है।

 बारिश का रिकॉर्ड:
साल 1901 के फरवरी महीने में कुल 118.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड है।