Opening bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर रहे।
12 मार्च, गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिखी। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरकर 75,871 पर, जबकि निफ्टी 280 अंक गिरकर 23,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज ऑटोमोबाइल, पेंट, लॉजिस्टिक्स, एविएशन और रबर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का कारण अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग है। दुनिया भर में जंग की वजह से तेल की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। वहीं भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में देश का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ने की संभावना है।


