MP में गैस संकट पर कांग्रेस बनाएगी समितियां, पीसीसी चीफ का ऐलान
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सिलेंडर संकट को केंद्र सरकार की विफलता बताया है. कांग्रेस ने एलान किया है कि लोगों को गैस सिलिंडर से जुड़ी दिक्कतों में मदद देने के लिए पार्टी ब्लॉक स्तर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी.
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हाल ही में राज्य और देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति संकट को लेकर चिंता जताई। इस दौरान पटवारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि यह संकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और केंद्र सरकार की विफलताओं का असर है, जो सीधे देश की जनता पर पड़ रहा है।

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर बन रही स्थिति और कमर्शियल गैस की परेशानी के बीच अब कांग्रेस भी मैदान में उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने एलान किया है कि लोगों को गैस सिलिंडर से जुड़ी दिक्कतों में मदद देने के लिए पार्टी ब्लॉक स्तर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी.
पेट्रोल की कालाबाजारी हो सकती है शुरु-पीसीसी चीफ
पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जो लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, उतने का सिलेंडर जनता को मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया, तो पेट्रोल की कालाबाजारी भी मध्य प्रदेश में शुरु हो सकती है।
कांग्रेस बनाएगी ब्लॉक स्तर पर समिति
संकट से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर पर समितियां बनाएगी और उनकी लिस्ट भी जल्द जारी करेगी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इसे केवल प्रदेश का संकट नहीं, बल्कि राष्ट्र का संकट मानती है. पटवारी ने आगे कहा कि यह संकट आया है आपके यहां गैस सिलेंडर आ नहीं रहा है. तो इसके दोषी नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार हैं।
sanjay patidar 
