मऊगंज में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चला

दुवगवां कुर्मियान स्कूल: नशा मुक्त भारत अभियान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, समाज से नशे को खत्म करने का लिया संकल्प

मऊगंज में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चला

मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी।

कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुवगवां कुर्मियान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान और शपथ ग्रहण कराया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खराब करने के साथ परिवार सहित पूरे समाज पर बुरा असर डालता है।

विद्यालय के प्राचार्य हीरामणि प्रजापति ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।