सिंगरौली: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरा बिना नंबर का मिनी ट्रक जब्त
सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, पुलिस और खनिज विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सासन पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त कर खनिज विभाग के सुपुर्द किया है।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन सहित चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को 17 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़हरा से एक बिना नंबर का मिनी ट्रक अवैध रूप से रेत लोड कर ग्राम सिद्धीखुर्द शिवपहाड़ी की ओर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने गढ़हरा मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान गढ़हरा की ओर से आ रहे बिना नंबर के मिनी ट्रक को रोककर जांच की गई।
जांच में वाहन में अवैध रूप से रेत परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मिनी ट्रक और उसमें लदी रेत को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से सासन चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक विजय अग्निहोत्री, आरक्षक लेखचंद्र डोहर, मो. कासिर, सुमित कोल एवं हेमराज पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, 29 Nov, 2020
Friday, 24 Jan, 2020
Thursday, 07 Jan, 2021
Sunday, 13 Dec, 2020
Tuesday, 05 Jan, 2021
Thursday, 03 Dec, 2020
Saturday, 12 Sep, 2026
Wednesday, 16 Sep, 2026
Wednesday, 16 Sep, 2026
Friday, 15 May, 2026
मैनपावर घोटाले में अनवर ढेबर की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने आर्थिक अपराध को बताया देश...
Monday, 27 Jul, 2026
जबलपुर के विक्टोरिया जिला अस्पताल में नए एमआरआई सेंटर का लोकार्पण हुआ. अब मरीजों...
Saturday, 16 May, 2026
गर्मियों में तेज धूप, पसीना, डिहाइड्रेशन और गलत हेयर केयर की वजह से बाल झड़ने की...
Wednesday, 02 Sep, 2026
15 साल बाद Apple के CEO बदले, John Ternus को मिली कमान; iPhone समेत कई प्रोडक्ट...
Wednesday, 09 Sep, 2026
Khair Wood Smuggling : पुलिस के मुताबिक, थैले में 500 रुपए के नोटों की 162 गड्डियां...
Friday, 11 Sep, 2026
Gold Silver Price Today : IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 269 रुपए...
Thursday, 20 Aug, 2026
iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। जानिए A20 Pro chip, camera,...
Friday, 11 Sep, 2026
Hartalika Teej 2026: धार्मिक और पौराणिक रूप से भी हरतालिका तीज के व्रत का विशेष...
Tuesday, 15 Sep, 2026
मंगलवार को 3 दिन बाद खुला शेयर मार्केट, 15 सितंबर को शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी,...
Saturday, 12 Sep, 2026
Ambikapur Assault Case : स्कूटी से जा रहे अभिरत को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर...

