Indore में ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का आगाज: CM बोले- सरकार उद्योगपतियों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंडिया दाल मिल एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो का शुभारंभ किया।

Indore में ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का आगाज: CM बोले- सरकार उद्योगपतियों के साथ

इंदौर:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंडिया दाल मिल एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ग्रेनेक्स इंडिया- 2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दाल मिल उद्योग से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनरी और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए देशभर से व्यापारी और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम मंत्री तुलसी सिलावट भी शामिल हुए।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की सरकार की ओर से सभी व्यापारियों का स्वागत किया। सीएम ने कहा, भारत की पहचान सोने की चिड़िया से थी, हमारे यहां अच्छे लोग हैं, हमारे यहां बरसों हज़ारों साल तक लोगों की दाल नहीं गली, लेकिन दुश्मनों ने चालाकी से हमारे देव बिंदुओं पर आक्रमण किया।

दुनिया में सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता भारत

सीएम ने कहा, दुनिया में सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता भारत है, हमारी दाल के अंदर जो प्रोटीन हैं उसकी ताकत कोई नहीं जानता, दाल गलाने का तरीका हमारे यहीं हैं, चार श्रेणियों में प्रधानमंत्री ने देश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, किसानों के लिए हमारी सरकार ने रोड मैप बनाया है, भारत गुड, निष्पक्ष नीति अपनाने वाला कोई देश है तो भारत देश है, कोई कितना भी टेरिफ लगाए भारत टस से मस नहीं होता है, भारत अपने किसानों का ध्यान रखता है, भारत के बजट से दुनिया अपनी नीतियां बनाती है।

एमपी बना भारत का फूड बास्केट

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मध्यप्रदेश भारत का फूड बास्केट बन चुका है, हमने जब तुअर से टैक्स हटाया है तो अब व्यापारियों की बारी है, धीरे-धीरे मसूर से भी टैक्स हटाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, हमें दाल के प्रोटीन की जरुरत है, इसलिए हमने दो निर्णय लिए है एक दूध के उत्पादन को बढ़ावा देना, दूसरा दालों को पैदा करना। सीएम ने कहा- किसानों के साथ मसूर और उड़द का उत्पादन बढ़े, इसके लिए बोनस देने की योजना भी सरकार बना रही है, सीएम ने व्यापारियों से कहा कि आप फैक्ट्री लगाए मशीन लगाए और दाल पैदा करें हम आपको मदद करेंगे।

मंडी टैक्स में छूट की मांग

कार्यक्रम में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मंडी टैक्स में छूट की मांग की। इसके साथ ही अनाज मंडी को शहर से बाहर करने की भी मांग की गई। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक निवेश आया है, गांवों को लेकर मुख्यमंत्री ने यह वर्ष किसानों के लिए रखा है।