राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस पर HC सख्त
चेक बाउंस मामले में कोर्ट से और समय न मिलने के बाद एक्टर राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है.
कॉमेडी फिल्मों से लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव इस समय मुश्किल में हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद उन्होंने गुरुवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उन्हें पहले ही कहा था कि 4 फरवरी को सरेंडर करना होगा. लेकिन राजपाल यादव ने और समय मांगा. कोर्ट ने साफ मना कर दिया और कहा कि अब कोई ढील नहीं दी जा सकती.
View this post on Instagram
कोर्ट क्यों नाराज?
कोर्ट का कहना है कि राजपाल यादव ने कई बार पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन हर बार वादा तोड़ दिया. कोर्ट ने उन्हें कई मौके दिए, फिर भी उन्होंने पैसे नहीं चुकाए. इसी वजह से कोर्ट ने सख्ती दिखाई.
पूरा मामला क्या है?
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ डायरेक्ट की. फिल्म बनाने के लिए उन्होंने एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये उधार लिए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और उन्हें नुकसान हो गया. इसके बाद वो कंपनी के पैसे वापस नहीं कर पाए. उन्होंने जो चेक दिए थे, वे भी बाउंस हो गए. इसी बात पर कंपनी ने उनके खिलाफ केस कर दिया.
Delhi High Court rejects Rajpal Yadav's final attempt to avoid jail; actor says he will surrender today
— Bar and Bench (@barandbench) February 5, 2026
Read here: https://t.co/1mt7PNFoYS pic.twitter.com/Qsfx2s4QbV
निचली अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई. मामला हाईकोर्ट गया, जहां पहले राहत मिली, लेकिन शर्त थी कि पैसा देना होगा. जब पैसा नहीं दिया गया, तो कोर्ट ने जेल जाने का आदेश दे दिया. वहीं अब कोर्ट के ऑर्डर के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है।
Saba Rasool 
