Share Market Update: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फार्मा और मेटल सेक्टर दबाव में रहे।
16 जनवरी, शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 83,600 पर, जबकि निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 25,700 पर कारोबार कर रहा है।
आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी है, वहीं निफ्टी के भी 50 में से 23 शेयरों में तेजी है। Cipla, Eternal, HDFC Life, Sun Pharma और Bharti Airtel के शेयर गिरावट में हैं।
आज बैंकिंग, ऑटो और IT के शेयर प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि फार्मा और मेटल के शेयर लॉस में ट्रेड कर रहे हैं।


Share Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद, ऑटो-IT शेयरों में बिकवाली
15 जनवरी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर जबकि निफ्टी 67 अंक गिरकर 25,666 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं, वहीं निफ्टी के 50 में से 28 शेयर गिरावट (लॉस) के साथ ट्रेड कर रहे हैं। Asian Paints, TCS, Maruti Suzuki, Tech Mahindra और Sun Pharma आज लॉस में ट्रेड कर रहे हैं... पूरी खबर पढ़ें

