Budget 2026: भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, झुनझुना लेकर जताया विरोध
केंद्रीय आम बजट 2026 पेश होने के बाद राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झुनझुना लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
भोपाल:केंद्रीय आम बजट 2026 पेश होने के बाद राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झुनझुना लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और महिलाएं शामिल रहीं।

बजट में किसी वर्ग का नही रखा ध्यान-अमित शर्मा
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने कहा है कि बजट में न तो महिलाओं के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं और न ही युवाओं व आम जनता को कोई राहत मिली है। ना ही इस बजट में किसानों का ध्यान रखा गया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि बजट से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने जनता को सिर्फ आश्वासन देकर निराश किया है।

केंद्रीय बजट के विरोध में आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अमित शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज जी सहित कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर हाथों में झुनझुना लेकर भाजपा सरकार के बजट को “झुनझुना बजट” करार दिया।
— MP Congress (@INCMP) February 1, 2026
⦿ यह बजट सिर्फ़ झूठे आश्वासनों और खोखले… pic.twitter.com/5nUw8dNywV
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कांग्रेस का आरोप है कि महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को बजट में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रतिकात्मक रुप से झुनझुना लेकर यह प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से बजट में सुधार की मांग की।

बजट से महिलाओं को फायदा नहीं -हेमलता निकम्म
कांग्रेस नेत्री हेमलता निकम्म ने बताया कि बजट में महिलाओं का ध्यान नहीं रखा गया है महिलाओं के हिसाब से गलत बजट है ग्रहणी महिलाओं का बजट खराब हो गया हैं। हर चीज महंगी हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि यह बजट हमारे लिए सही नही है। हम इस बजट से संतुष्ट नहीं हैं।
sanjay patidar 
