BHOPAL: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लॉन्च, APP के जरिए देख पाएंगे शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 सितंबर को अपने निवास पर "विक्रमादित्य वैदिक घड़ी" और उससे जुड़े मोबाइल ऐप का अनावरण किया।

BHOPAL:  विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लॉन्च, APP के जरिए देख पाएंगे शुभ मुहूर्त और नक्षत्र
X

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 1 सितम्बर को सीएम हाउस के प्रवेश द्वार पर स्थापित "विक्रमादित्य वैदिक घड़ी" का अनावरण किया. मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी से जुड़े एक मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया. इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वैदिक घड़ी लगवाकर भारत के समय की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक कदम उठाया है.