Trump: ईरान ने 32,000 प्रदर्शनकारियों को मारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन 2026’ भाषण में ईरान पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या और खतरनाक मिसाइल कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया।

Trump: ईरान ने 32,000 प्रदर्शनकारियों को मारा
google

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारा है। ये आरोप उन्होंने अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण के दौरान दिया। ट्रम्प ने कहा कि- "ईरान ने ऐसी मिसाइल बनाई हैं जो यूरोप और हमारे विदेशों में मौजूद ठिकानों के लिए खतरा हैं। अभी ईरान एक ऐसी मिसाइल पर काम कर रहा है जो जल्द ही अमेरिका तक पहुंच जाएगी।"

ट्रम्प ने आगे कहा कि-
"हमने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी का न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह खत्म कर दिया था। ईरान पहले कूटनीति से समस्या सुलझाना चाहता था, लेकिन ईरान ने यह वादा नहीं किया कि वह हथियार नहीं बनाएगा।"

ट्रम्प ने अपने भाषण में ईरान के अलावा भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान जंग में 3.5 करोड़ मौतें रोकने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुसार दोनों देशों के बीच परमाणु जंग छिड़ सकती थी जिसमें 3.5 करोड़ लोगों की मौत होने की आशंका थी। और इसे रोकने में वो सफल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस दावे को हमेशा खारिज करता आया है।

इस बीच उन्होंने टैरिफ और व्यापार नीति को लेकर भी बात की। उन्होंने टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नए 15% ग्लोबल टैरिफ लागू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने गाजा में इजराइल-हमास सीजफायर को कामयाब बताया और वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया।

बता दें कि ये सारी बातें उन्होंने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में कही। आज उनके दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण था। हर साल जनवरी या फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति को कांग्रेस को संबोधित करना 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कहते हैं। इसमें संसद की सभा और सीनेट के सभी सदस्य शामिल होते हैं। यह सभा कांग्रेस के हाउस चैंबर में रखी जाती है।