Rinku Singh: घर लौटे रिंकू सिंह, पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, अगला मैच खेल पाएंगे या हो जाएंगे पूरे टूर्नामेंट से बाहर?

India vs Zimbabwe T20 World Cup Who Will Replace Rinku Singh: यह कह पाना मुश्किल है कि रिंकू सिंह चेन्नई का मैच खेल पाएंगे या नहीं. रिंकू सिंह अगर गुरुवार के मैच में टीम का हिस्सा नहीं होते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा इसको लेकर सवाल है?

Rinku Singh: घर लौटे रिंकू सिंह, पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, अगला मैच खेल पाएंगे या हो जाएंगे पूरे टूर्नामेंट से बाहर?

Who Will Replace Rinku Singh, IND vs ZIM, T20 World Cup:  मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता को कैंसर की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और इसलिए उन्हें टीम इंडिया से वापस अपने घर लौटना पड़ा है. रिंकू अपने पिता से बेहद करीब हैं और इसलिए टीम में रहकर प्रैक्टिस करना उनके लिए मुमकिन नहीं था. रिंकू सिंह की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू की अहमियत टीम के लिए ना सिर्फ एक फिनिशर के तौर पर बनी हुई है, बल्कि वो एक पार्ट टाइम बॉलर के रोल के लिए भी तैयार दिखे हैं. हालांकि अभी ये नहीं का जा सकता कि वो अगले मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हां से कायस जरूर लगाए जा रहे हैं कि रिंकू सिंह अगर गुरुवार वाले मैच का हिस्सा नहीं होते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा? 

पिछली पांच पारियों में रिंकू का प्रदर्शन

पिछले पांच मैचों में रिंकू को अपना जौहर दिखाने का ज़्यादा मौका नहीं मिल पाया लेकिन पिछले पांच मैचों में उन्होंने 6, 1, 11*, 6* और 0 रनों की पारियां खेलीं और एक मैच में गेंदबाज़ी भी की. उन्होंने कुछ शानदार कैच भी लपके. रिंकू अबतक खुलकर अपनी ताक़त दिखाने के सही मौके की तलाश में हैं. 

पिता के कैंसर की वजह से लौटे

रिंकू सिंह घर लौट आए हैं क्योंकि उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं. भारत के टी20 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद वे तुरंत घर लौट आए हैं. रिपोर्ट और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू के पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल वेंटिलेटर पर बताये जा रहे हैं. रिंकू सिंह ने टीम के साथ अपने संबंध छोड़कर परिवार के साथ रहने का फैसला किया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे टीम में कब वापस आएंगे? टीम प्रबंधन स्थिति पर नजर रखे हुए है.

शानदार फ़िनिशर की खल सकती है कमी 

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह हाल के सालों में भारत की वाइट बॉल टीम का अहम सदस्य साबित हुए हैं. उन्हें जितना भी थोड़ा मौक़ा मिला है उसमें सभी टूर्नामेंट में वो अपना 100% और उससे कहीं ज़्यादा देते नज़र आए हैं. खासकर दबाव की परिस्थितियों में उनकी फिनिशिंग क्षमता की वजह से उनकी अहमियत टीम में बेहद ज़्यादा है. बैटिंग ज़रूरत पड़ने पर बॉलिंग के अलावा अपनी शानदार फ़ील्डिंग के लिए भी उनकी अहमियत टीम में हमेशा बनी रहती है. फ़ैन्स उम्मीद और दुआएं करने लगे हैं कि रिंकू इस मुश्किल घड़ी से निकलकर टीम में अपना योगदान दे सकेंगे. टीम मैनेजमेंट से से आधिकारिक अपडेट का इंतज़ार जारी है.