सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

सुवेंदु अधिकारी आज कोलकाता के परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इसमें बंगाल की संस्कृति, लोक नृत्य व प्रसिद्ध व्यंजनों की खास झलक देखने को मिलेगी।

सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल
google

सुवेंदु अधिकारी आज CM पद की शपथ लेंगे। 8 मई को आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें पश्चिम बंगाल का नया CM चुना गया और आज दोपहर 11 बजे कोलकाता परेड ग्राउंड में शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। उनके साथ पश्चिम बंगाल के दो नए उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

आज होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1 लाख से भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है, जिसके लिए 4000 जवान तैनात कर दिए गए हैं। वॉटरप्रूफ टेंट के साथ पूरी सजावट बंगाल थीम के अनुसार रखी गई है।

कार्यक्रम में छऊ, बाउल और गंभीरा जैसे लोक नृत्य भी होंगे। टेंट में बंगाल की प्रमुख हस्तियों रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। खास बात यह है कि इस बार खाने के स्टॉल्स में झालमुड़ी भी लगाया जाएगा। साथ ही बंगाल की मिठाई रसगुल्ले और संदेश का भी स्टॉल लगेगा।

शनिवार को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में बैठक हुई थी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। अमित शाह के नाम ऐलान करने के बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।