इस अवसर पर भाजपा जवा मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास, विकास की राजनीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है।

मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य करती रही है, जिसका परिणाम आज देशभर में देखने को मिल रहा है। पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर जनता लगातार अपना भरोसा जता रही है।
जीत की खुशी में जवा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि आनंद सिंह, महामंत्री त्रिभुवन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विद्या दिनेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, जटाशंकर द्विवेदी, अनिल सिंह, सुशील सिंह, ओम पाठक, ओम पांडे, विनोद पांडे, पवन सिंह तोमर, राधेश्याम तिवारी, हरिप्रकाश दुबे, सर्वेश तिवारी, अंकित द्विवेदी, शशि सोनी, कमलेश माझी, प्रदीप मिश्रा, शिव शंकर माली, प्रवीण पाठक, नागेंद्र वर्मा, शिखर सिंह बघेल, सुनील पांडे, बृजेश सिंह, सत्यम दीक्षित, अक्षत सिंह, जीवेश मिश्रा, राधावल्लभ ओझा, हंसराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, एस के चौरसिया, अजय दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक विजय को संगठन की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया।
