आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर के लिए देखा बड़ा सपना: कहा मधुमक्खी जैसी फुर्ती, बन सकती है एथलीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपनी 3 साल की बेटी राहा कपूर के भविष्य को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी, करियर और अपनी बेटी को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने उन महिलाओं के बारे में बताया जिन्होंने उनके जीवन और सोच पर गहरा असर डाला और साथ ही अपनी 3 साल की बेटी राहा कपूर के भविष्य को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर की।

आलिया ने कहा कि उनकी मां सोनी राज़दान उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। उन्होंने बचपन से अपनी मां को परिवार और अभिनय दोनों को संतुलित करते देखा है। इसके अलावा, उनकी बहन शाहीन भट्ट की मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करने की हिम्मत ने भी उन्हें प्रभावित किया।

आलिया ने अपने प्रोफेशनल जीवन में काम करने वाली महिलाओं को भी काफी अहम बताया। उनके अनुसार, उनकी टीम के लोग उन्हें अलग-अलग नजरिए, समर्थन और ऊर्जा देते हैं। जिससे उनका काम और सोच बेहतर बनती है।
अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि वह चाहती हैं कि राहा बड़ी होकर एक एथलीट बने। उन्होंने बताया कि इतनी छोटी उम्र में भी राहा बहुत एक्टिव है। आलिया ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह मधुमक्खी की तरह इधर-उधर कूदती रहती है।

आलिया ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद है जो उनसे सहमत होने के बजाय अलग राय रखते हैं। उनके मुताबिक, अलग-अलग विचार ही किसी भी काम को बेहतर बनाता है।

