LOC और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के आसपास के इलाकों में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे इलाकों में एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आई है। सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम सुरक्षा बलों ने कई स्थानों पर ड्रोन देखे।

LOC और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के आसपास के इलाकों में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे इलाकों में एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आई है। सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम सुरक्षा बलों ने कई स्थानों पर ड्रोन देखे। अधिकारियों के मुताबिक ये सभी ड्रोन पाकिस्तान की ओर से आए, कुछ देर तक भारतीय क्षेत्र में उड़ान भरने के बाद वापस लौट गए।

ड्रोन गतिविधि के बाद सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियां गांव के ऊपर ड्रोन दिखाई देने पर मशीनगनों से फायरिंग की।

इसी दौरान राजौरी के तेरियाथ क्षेत्र के खब्बर गांव में भी एक और ड्रोन देखा गया। बताया गया कि यह ड्रोन कलाकोट के धर्मसाल गांव की ओर से आया और आगे भरख दिशा में बढ़ गया। वहीं, शाम करीब 7:15 बजे सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के चक बाबराल गांव के ऊपर भी एक ड्रोन जैसी वस्तु कुछ मिनट तक मंडराती नजर आई।

इसके अलावा, शुक्रवार शाम पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में तैन से टोपा इलाके के पास भी ड्रोन जैसी गतिविधि देखी गई थी। उसी रात सुरक्षा बलों ने सांबा से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घगवाल के पलोरा गांव से पाकिस्तान की ओर से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की। इस खेप में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 कारतूस और एक ग्रेनेड शामिल थे।