मंदसौर: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9.91 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम टीम भोपाल ने मंदसौर के भावगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

मंदसौर: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल:शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 9 लाख 91 हजार 900 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर क्राइम टीम भोपाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मंदसौर के भावगढ़  से गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों की पहचान गुलशन खान और रजनीश बारेठ के रूप में हुई है।फिलहाल दोनों से पूछता जारी है। पूछताछ के  बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बैंक खाते बेचकर करते थे साइबर ठगी

जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगों को बेचने का काम करते थे, जिन खातों के माध्यम से देश के कई राज्यों में लोगों से धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने 4 अगस्त 2024 को साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी।आरोपियों ने ठगी M-Stock ऐप के जरिए निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर की गई थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।

तकनीकी जांच से हुआ ठगी का खुलासा

तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच के आधार पर साइबर क्राइम टीम ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच भोपाल इस गिरोह से जुड़े अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश और टास्क फ्रॉड से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप के झांसे में न आएं।