Indore News : जुपिटर अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Indore Jupiter Hospital : परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की जान चली गई। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Indore News : जुपिटर अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Indore Jupiter Hospital : मध्य प्रदेश। इंदौर के जुपिटर अस्पताल (Indore Jupiter Hospital) में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के जुपिटर अस्पताल का है, जहां धार निवासी मुन्नालाल को फ्रैक्चर की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा सेप्सिस की शिकायत होने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल में उपचार के दौरान मुन्नालाल की हालत बिगड़ गई। इसके बाद कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। 

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की जान चली गई। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला। परिजनों की ओर से संबंधित थाने में आवेदन भी दिया गया है।