Indore News: अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मस्थली पहुंचकर किया नमन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Indore News: अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मस्थली पहुंचकर किया नमन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली महू पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।

सीएम डॉ. मोहन यादव अंबेडकर जयंती के अवसर पर इंदौर जिले के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवनकाल में हर व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने का प्रयास किया, खासतौर पर महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, तलाक के बाद गुजारा भत्ता और विभिन्न प्रकार के अवकाश जैसे कई प्रगतिशील विचार बाबा साहेब ने संविधान में शामिल किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल का भी जिक्र किया।

वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को लोकसभा तक पहुंचने से रोका और उनके साथ कदम-कदम पर अन्याय किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की आत्मा कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने अंत में बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की।