कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज : प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल बोले - ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही सरकार
Congress Supreme Court March : राहुल गांधी ने कहा कि, देश दो दिन में प्रोटेक्ट नहीं होता है। एक महीने लगे दो महीने लगे लेकिन हम डरेंगे नहीं। क्योंकि सच्चाई हमारे साथ है।
Congress Supreme Court March : दिल्ली। कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक की पार्टियां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च करेंगी। इस मार्च को विपक्षी पार्टियों ने चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी नाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पहले राहुल गांधी एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर हैं। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे सीपी यानि कनॉट प्लेस - बाराखंभा रोड जंक्शन पर एकत्रित होंगे। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट तक ऐसा मार्च पहली बार हो रहा है।
पत्रकार वार्ता में नेता राहुल गांधी ने कहा, दिल्ली में वोटों की चोरी के ख़िलाफ़ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है; सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में घुसने से रोका जा रहा है, उन्हें ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है।
पत्रकार वार्ता में क्या बोले राहुल
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, लोगों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। बसों, ट्रेनों को रोका जा रहा है, उतारा जा रहा है। दिल्ली को किला बना दिया है। आप सोचोगे कि कितनी पावरफुल चीज है। हम चाहते हैं कि 20-30 हजार पुलिसवाले सड़क पर हों। हम देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार, ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। जितना वो प्रोटेक्ट करेंगे, अंत में हम उनके कंट्रोलर के पास जाएंगे। हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं को पीटने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
LIVE: Special Press Conference | Indira Bhawan, New Delhi https://t.co/TGGyvGbxXX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2026
हिन्दुस्तान की आत्मा पर किया हमला
राहुल गांधी ने कहा कि, देश दो दिन में प्रोटेक्ट नहीं होता है। एक महीने लगे दो महीने लगे लेकिन हम डरेंगे नहीं। क्योंकि सच्चाई हमारे साथ है। ED सीबीआई और जांच एजेंसियों के अधिकारी हमारे साथ है वो हमें इन्फॉर्मेशन देते हैं। हिन्दुस्तान की आत्मा पर इन्होंने अटैक किया है कितना भी टाइम लगे हम नहीं रुकेंगे।

ये संविधान की लड़ाई है
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, दिल्ली चलो मार्च में जिसको भी आना है जिस भी पार्टी से है हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। संविधान की रक्षा करने के लिए आप इस मार्च में शामिल हो सकते हैं। यह राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी की बात नहीं है ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। ये हिन्दुस्तान के भविष्य की लड़ाई है। ये देश के हर युवा की लड़ाई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि, संविधान पर हमला हो रहा है। यह विरोध एक दिन की बात नहीं है; यह जारी रहेगा। यहां तक कि पुलिस भी सवाल उठा रही है कि वे ज्ञानेश कुमार जैसे चोर की सुरक्षा क्यों कर रहे हैं और पुलिस पर ही हमला क्यों कर रहे हैं।
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है; हम आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतजार कर रहे हैं।

आज सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया... आज, INDIA गठबंधन के नेता और मैं एक साथ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ठीक 50% पुलिसकर्मी हमें बता रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। पुलिस, ITBP, CRPF, भारत के लोग एक तरफ हैं और नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य जो 'वोट चोरी' और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं, वे दूसरी तरफ हैं। हम इस अंतर को बढ़ा रहे हैं।

