Indigo फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: 5 यात्री घायल, 198 यात्री थे सवार

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने से आग लग गई और 5 यात्री घायल हो गए। क्रू की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।

Indigo फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: 5 यात्री घायल, 198 यात्री थे सवार

हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही Indigo फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लग गई और फ्लाइट में धुआं भर गया। पावर बैंक यात्री के बैग में रखा था। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जिसके बाद तुरंत सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।

यह घटना मंगलवार को तब हुई, जब इंडिगो फ्लाइट 6E 108 एयरपोर्ट पर खड़ी थी। आग लगने के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने फायर सेफ्टी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

जिनमें यात्रियों को एयरपोर्ट अधिकारी इमरजेंसी गेट खोलकर स्लाइडर से निकलते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक घायल महिला एंबुलेंस में लेटी हुई है।हादसे के वक्त फ्लाइट में 198 यात्री सवार थे।

पावर बैंक में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी क्या वजह थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें इसकी जांच कर रही हैं।

हादसा कब हुआ..?

इंडिगो फ्लाइट 6E-108 (HYD-IXC) दोपहर करीब 3:29 बजे सुरक्षित लैंड कर चुकी थी। इसके बाद फ्लाइट पार्किंग की ओर बढ़ रही थी, तभी सीट 39C पर बैठे यात्री ने क्रू को पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी। कैबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे के समय विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे।

आग बुझाने के बाद करीब 3:35 बजे क्रू मेंबर ने इमरजेंसी एग्जिट खोला और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। 3:38 बजे एयरफोर्स की फायर टेंडर टीम पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी।