Mauganj News : सरकारी काम में लापरवाही करने पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Mauganj News : शिकायतों में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे। शिकायतों के संबंध में तहसीलदार नईगढ़ी से जांच कराई। 

Mauganj News : सरकारी काम में लापरवाही करने पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

राजेंद्र पयासी @ मऊगंज

मऊगंज कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे (Collector Rajesh Kumar Ogre) ने तहसील नईगढ़ी अंतर्गत हल्का पटवारी जुड़मनिया रघुनाथ सुधांशु नीरज को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के भाग-4 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम जुड़मनिया रघुनाथ के ग्रामीणों द्वारा पटवारी सुधांशु नीरज के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें प्रस्तुत की गई थीं। शिकायतों में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। प्राप्त शिकायतों के संबंध में तहसीलदार नईगढ़ी से जांच कराई गई। 

जांच प्रतिवेदन में शिकायतों की पुष्टि होने तथा पटवारी के शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का उल्लेख किए जाने के बाद उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई।

प्रस्तुत प्रस्ताव से सहमत होते हुए कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मऊगंज निर्धारित किया गया है निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।