AAP MLA Join BJP : पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, आज BJP में हुए शामिल

AAP MLA Join BJP : पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले तीनों बागी विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।

AAP MLA Join BJP : पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, आज BJP  में हुए शामिल

AAP MLA Join BJP : नई दिल्ली। पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले तीनों बागी विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। यानी ये तीनों बागी विधायक AAP को झटका देकर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले बागी नेताओं में कुंवर विजय प्रताप, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं। 

दो दिन में तीन नेताओं ने छोड़ी AAP 

रविवार (1 नवंबर) को समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके अगले दिन अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी विधानसभा की सदस्यता छोड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कुंवर विजय प्रताप ने स्पीकर को भेजा इस्तीफा

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा भेजा। उन्होंने एक नवंबर 2026 से अपनी सीट छोड़ने की बात कही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले AAP में शामिल हुए थे। पार्टी नेतृत्व और भगवंत मान सरकार के साथ उनके लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। जून 2025 में उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पांच साल के लिए निलंबित भी किया गया था।

बेअदबी मामलों को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 2015 के बरगाड़ी बेअदबी और पुलिस फायरिंग मामलों की जांच में देरी को लेकर सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने नशे, अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए थे। जनवरी 2023 में उन्होंने सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

चेतन सिंह जौड़ामाजरा भगवंत मान सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर से विधायक हैं। दोनों के इस्तीफे AAP की 40 उम्मीदवारों वाली पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद आए। पार्टी ने अभी समाना और सनौर के उम्मीदवार घोषित नहीं किए थे। अब तीनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।