Raipur के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की मौत : चंडीगढ़ ताज होटल में मिली लाश; रात में मिलने आई युवती हिरासत में

Businessman Deepak Mittal Death : पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है।

Raipur के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की मौत : चंडीगढ़ ताज होटल में मिली लाश; रात में मिलने आई युवती हिरासत में

Businessman Deepak Mittal Death : छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। 56 वर्षीय दीपक राइस मिल के मालिक थे। वे मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस शुरुआती जांच में जुट गई है।

वेटर ने कमरे में बेसुध अवस्था में पाया

जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने देखा कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उठाने की कोशिश की गई लेकिन वे होश में नहीं आए। तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। दीपक कुमार मित्तल रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। कंपनी उसना चावल, कच्चा चावल, बासमती, फोर्टिफाइड चावल, दाल और अन्य उत्पादों का कारोबार करती है। 

कंपनी की स्थापना मई 1997 में हुई थी। रजिस्टर्ड ऑफिस रामसागरपारा आदिश्वर कॉम्प्लेक्स में और फैक्ट्री आमासिवनी में है। परिवार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे मौत की सूचना मिली। उनका पार्थिव शरीर बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक रायपुर लाया जा सकता है। परिवार ने फिलहाल बात करने से इनकार कर दिया है।

कमरे में शराब-दवाइयां 

पुलिस के मुताबिक दीपक दो दिन पहले सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी रात में होटल में आई। पुलिस इस युवती से पूछताछ कर रही है। कमरे से शराब की बोटलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। 

शुरुआती जांच में ज्यादा शराब पीने और नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। SHO सुदेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर उन्हें छोड़कर गए थे। होटल प्रबंधन ने दुख जताया और जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।