Spain में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत की खबर, Madrid-Andalusia रेल सेवा बंद
Spain में भीषण रेल हादसा, एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से मारी टक्कर; कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spain Train Accident: Spain में 28 अक्टूबर, बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद बड़ा रेल हादसा हुआ। घटना के बाद Madrid को दक्षिणी Andalusia क्षेत्र से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल सेवा रोक दी गई।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमों को भेजा गया। हालांकि, दुर्घटना में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि शुरुआती रिपोर्टों में नहीं हुई है।
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 39 लोगों की मौ#त हो गई। हादसा मैड्रिड-आंदालुसिया रेल लाइन पर हुआ, जिसके बाद रेल सेवाएं प्रभावित हैं। #SpainTrainAccident #TrainCrash #Spain https://t.co/hj3gYnAqEC
— Public Vani News (@publicvaninews) October 28, 2026
सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसा स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे Toledo प्रांत में हुआ। एक हाई-स्पीड ट्रेन Madrid से Seville की ओर जा रही थी, तभी दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। स्पेन के रेल नेटवर्क का संचालन करने वाली कंपनी Adif ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर के बाद Madrid-Andalusia हाई-स्पीड रेल लाइन पर दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
घायलों की मदद के लिए तैयारियां
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट किया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आसपास के इलाकों में घायलों की देखभाल के लिए भी इंतजाम किए गए।
Toledo प्रांत के Urda शहर के मेयर Manuel Galán ने बताया कि बचाव दल ने घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा था। इससे स्थानीय स्तर पर राहत कार्यों की तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हादसे के कारणों की जांच
फिलहाल दुर्घटना की परिस्थितियों और इसके कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। रेल सेवाएं कब तक सामान्य होंगी, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी मिलने के बाद हादसे में घायल लोगों और नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।
Varsha Shrivastava 
