दिलीप पुरी हत्याकांड : शहीद TI दिलीप पुरी पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर, पैतृक गांव सदलपुर में होगा अंतिम संस्कार

Dilip Puri Murder Case : इंदौर में श्रद्धांजलि के बाद उनके पार्थिव शरीर को धार जिले के पैतृक गांव सदलपुर ले जाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिलीप पुरी हत्याकांड : शहीद TI दिलीप पुरी पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर, पैतृक गांव सदलपुर में होगा अंतिम संस्कार

Dilip Puri Murder Case : मध्य प्रदेश। देवास के खातेगांव में शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर इंदौर लाया गया। इंदौर के बायपास स्थित उनके निवास पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अपने साथी अधिकारी को अंतिम विदाई देने के लिए इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान कई पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम हो गईं। दिलीप पुरी इंदौर के आजाद नगर, चंदन नगर और हीरानगर थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

दरअसल, देवास जिले के खातेगांव में शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी शहीद हो गए। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर इंदौर के बायपास स्थित निवास पर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

इस दौरान शहर और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने साथी को खोने का गम पुलिस अधिकारियों के चेहरों पर साफ नजर आया और कई अधिकारी अपने आंसू नहीं रोक सके।

दिलीप पुरी इंदौर के आजाद नगर, चंदन नगर और हीरानगर थाना क्षेत्रों में भी थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। इंदौर में श्रद्धांजलि के बाद उनके पार्थिव शरीर को धार जिले के पैतृक गांव सदलपुर ले जाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।