ऋषभ पंत के मुंह से निकला F-Word, LSG की हार के बाद लाइव टीवी पर वायरल हुआ बयान

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पंत अपनी टीम का बचाव करते हुए भावुक और आक्रामक नजर आए. लगातार आलोचनाओं और खराब प्रदर्शन के बीच उन्होंने कहा कि उनकी टीम अब भी “f***ing good team” है.

ऋषभ पंत के मुंह से निकला F-Word, LSG की हार के बाद लाइव टीवी पर वायरल हुआ बयान

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. 19 मई को जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने LSG को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया. लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान ऋषभ पंत के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने लाइव टीवी पर F-Word का इस्तेमाल कर दिया.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पंत अपनी टीम का बचाव करते हुए भावुक और आक्रामक नजर आए. लगातार आलोचनाओं और खराब प्रदर्शन के बीच उन्होंने कहा कि उनकी टीम अब भी “f***ing good team” है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

क्या बोले ऋषभ पंत?

मैच के बाद पंत ने कहा,

“हम टीम के तौर पर बहुत प्राउड हैं। चाहे हमारी स्थिति अभी कैसी भी हो, हमारी टीम किसी भी मैच को जीतने की क्षमता रखती है। रिजल्ट हमारे मुताबिक नहीं रहे, लेकिन हम अब भी कॉन्फिडेंट हैं।”

इसके बाद अपनी बात आगे बढ़ाते हुए पंत अचानक अपना कंपोजर खो बैठे और बोले,

“But that doesn’t take away the fact that we are a f***ing good team.”

यानी पंत का कहना था कि खराब नतीजों के बावजूद उनकी टीम मजबूत और बेहतरीन है।

मैच में क्या हुआ?

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए. मिचेल मार्श ने 96 रन की विस्फोटक पारी खेली जोश इंगलिस ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए. 221 रन का बड़ा लक्ष्य देखकर लग रहा था कि LSG मुकाबला जीत जाएगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने दमदार बल्लेबाजी से मैच पलट दिया. राजस्थान की तरफ से चमके युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 43 रन, वैभव सूर्यवंशी, 38 गेंदों में 93 रन ध्रुव जुरेल नाबाद 53 रन

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 45 गेंदों में 105 रन की साझेदारी कर मैच पूरी तरह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया। RR ने मुकाबला 5 गेंद बाकी रहते जीत लिया।.

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंची LSG

इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत बेहद खराब हो गई है. 13 मैच सिर्फ 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान

टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो चुकी हैं।

पंत पर बढ़ता दबाव

ऋषभ पंत के लिए यह सीजन बेहद मुश्किल रहा है. कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में है. 13 मैचों में सिर्फ 286 रन. कप्तानी रणनीति पर लगातार आलोचना.  बॉडी लैंग्वेज और फैसलों पर सवाल. इतना ही नहीं, मैच से ठीक पहले पंत को भारत की टेस्ट टीम की वाइस-कैप्टेंसी से भी हटाया गया और ODI टीम से ड्रॉप किए जाने की खबरें भी सामने आईं। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ मिली यह हार और लाइव टीवी पर दिया गया बयान चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पंत का यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ फैंस इसे कप्तान का जुनून बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि बढ़ते दबाव का असर अब उनके व्यवहार में भी दिखाई देने लगा है.