विदिशा में पिस्टल लेकर ट्रक के पीछे दौड़े वन रेंजर: अवैध खनन के आरोपी ड्राइवर ने की भागने की कोशिश

खनन माफिया के ट्रक का पीछा करते रेंजर ने निकाली पिस्टल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; गंजबासौदा के उदयपुर में वन विभाग ने पत्थर से भरा ट्रक किया जब्त, चालक शाहिद खान ने भागने की कोशिश की तो रेंजर अनिल कुमार ने निकाली पिस्टल

विदिशा में पिस्टल लेकर ट्रक के पीछे दौड़े वन रेंजर: अवैध खनन के आरोपी ड्राइवर ने की भागने की कोशिश

मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस अधिकारी को वाहन से कुचलकर मारने की घटना के बाद अब विदिशा में वन विभाग के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं। यहां अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक वन रेंजर का पिस्टल लेकर ट्रक का पीछा करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रेंजर ट्रक के पीछे पिस्टल लेकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।

ट्रक चालक ने बढ़ाई रफ्तार, रेंजर ने निकाली पिस्टल

दरअसल, मामला विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील के उदयपुर क्षेत्र का है। वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ा था। टीम जब ट्रक को जब्त कर रेंज कार्यालय ले जा रही थी, तभी चालक शाहिद खान ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया।

इस दौरान रेंजर अनिल कुमार दोपहिया ने अपनी पिस्टल निकाल ली और ट्रक का पीछा करने लगे। घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

वन विभाग के अनुसार, पत्थर से भरे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, चालक शाहिद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। खातेगांव की घटना के बाद वन अधिकारियों की इस तरह की सतर्कता चर्चा का विषय बनी हुई है।