आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात 'मुरासु': 120 KM की रफ्तार से चल रही हवाएं; सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लाखों लोग
आंध्र प्रदेश में मुरसु का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, कई उड़ानें रद्द, स्कूल बंद; जानें हर अपडेट
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है। सोमवार देर रात करीब 1 बजे ओंगोल के पास तूफान का लैंडफॉल शुरू हुआ। इस दौरान समुद्र तट से सटे इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी हुई है, जो तेज झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़े
चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और चिराला समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जबकि तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने की खबर है। प्रकाशम जिले के कोथापटनम बीच क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश जारी है।
#WATCH | ओंगोल, आंध्र प्रदेश: दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात 'मुरासु' के टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओंगोल के पास कोथापटनम बीच इलाके में भारी बारिश के साथ-साथ बहुत तेज़ हवाएं चल रही हैं; चक्रवात के तट से टकराने के दौरान तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं देखी जा रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2026
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम के निचले इलाकों में समुद्री लहरों के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। समुद्र में सामान्य ज्वार से 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
ओडिशा में 1.6 लाख लोगों का रेस्क्यू
चक्रवात की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने भी बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया है। गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों से करीब 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Andhra Pradesh: Severe Cyclonic Storm Murasu is currently positioned over the Westcentral Bay of Bengal, very close to the south Andhra Pradesh coast, about 20 km east-southeast of Ongole. The landfall process continues and is likely to continue for the next two hours between Nellore and Narsapur, close to Ongole, with wind speeds of 100-110 kmph gusting to 120 kmph. Heavy rainfall is likely over South Coastal Andhra Pradesh during the next 12 hours. Storm surge of about 1.0-1.5 metres above astronomical tide is also likely to inundate low-lying areas of the region: IMD
— ANI (@ANI) November 3, 2026
30 उड़ानें रद्द, NDRF की 37 टीमें तैनात
तूफान के चलते हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि चेन्नई एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इस तरह कुल 30 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
राहत और बचाव कार्यों के लिए पांच राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें से 13 टीमें आंध्र प्रदेश में मोर्चा संभाल रही हैं। इसके अलावा, प्रभावित तटीय इलाकों में एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद रखा गया है।
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Collector P. Rajababu conducted a surprise midnight inspection of the Command Control Room at the Collectorate to review ground-level preparedness for Cyclone Murasu. He directed officials to ensure the prompt clearance of fallen trees, restoration of traffic movement and immediate repair of damaged power infrastructure. He also instructed officials to restore electricity supply in Kothapatnam at the earliest and urged people to remain alert and exercise caution during the cyclone's landfall. (02.11) (Source: I&PR)
— ANI (@ANI) November 2, 2026
कई राज्यों में असर की आशंका
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा समेत प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट पर है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी मौसम पर चक्रवात का असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को समुद्र तटों, जलभराव वाले क्षेत्रों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

