मैहर-रीवा मार्ग पर भीषण हादसा : बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत, वाहन छोड़कर स्कॉर्पियो सवार फरार

Maihar Road Accident : मैहर में NH-30 पर तमसा (टमस) नदी पुल के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान सुजीत कोल के रूप में हुई है।

मैहर-रीवा मार्ग पर भीषण हादसा : बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत, वाहन छोड़कर स्कॉर्पियो सवार फरार

Maihar-Rewa Road Accident : मैहर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तमसा (टमस) नदी पुल के पास रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की सहायता से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया।  हॉस्पिटल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद दोनों के शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए। दोनों मृतकों में से एक की पहचान सुजीत कोल के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।