भोपाल: VIP रोड पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां

भोपाल के VIP रोड पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। एक ही बाइक पर सात युवक सवार थे, जो तेज रफ्तार में सड़क पर लापरवाही करते हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते दिखे।

भोपाल: VIP रोड पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां

भोपाल:  भोपाल के VIP रोड पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। एक ही बाइक पर सात युवक सवार थे,जो तेज रफ्तार में सड़क पर लापरवाही करते हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते दिखे। 


यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. राजधानी भोपाल की व्यस्त वीआईपी सड़क पर इस तरह की लापरवाही अन्य राहगीरों और यात्रियों के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात कही है। यह घटना ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और सड़क सुरक्षा के महत्व को एक बार फिर उजागर करती है।