BHOPAL अवैध वसूली से तंग आकर युवक ने खुद को लगाई आग,नगर निगम पर आरोप,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दी चेतावनी

भोपाल में नगर निगम की कथित अवैध वसूली से परेशान एक ठेला चालक आकाश रैकवार ने खुद को आग लगा ली।पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई, शहरभर के ठेला व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

BHOPAL अवैध वसूली से तंग आकर युवक ने खुद को लगाई आग,नगर निगम पर आरोप,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने  दी चेतावनी

भोपाल: नगर निगम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बीच एक युवक द्वारा खुद को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित आकाश रैकवार 10 नंबर इलाके में नींबू पानी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोप है कि नगर निगम की लगातार वसूली से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।आपको बता दे कि नगर निगम की अवैध वसूली से परेशान होकर शनिवार को युवक ने खुद को आग लगा ली थी।

हर दिन 1000 रुपये वसूली का आरोप

परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के कुछ अधिकारी रोजाना करीब 1000 रुपये की अवैध वसूली करते थे। पैसे नहीं देने पर ठेला हटाने और कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। आकाश रैकवार लंबे समय से इस दबाव में था।

पत्नी का छलका दर्द, मंगलसूत्र तक गिरवी रखा

आकाश की पत्नी कविता रैकवार ने रोते हुए बताया कि उन्होंने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर ठेला शुरू करवाया था, ताकि परिवार का गुजारा चल सके। उन्होंने कहा कि कई बार हाथ-पैर जोड़ने के बावजूद अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।

अधिकारी पर सीधे आरोप, बिना रसीद वसूली

परिवार ने नगर निगम की अधिकारी सृष्टि भदौरिया पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जो लोग पैसे देते हैं, उनके ठेले नहीं हटाए जाते, जबकि बिना पैसे वालों पर कार्रवाई होती है। वसूली के बदले कोई रसीद भी नहीं दी जाती।

कांग्रेस की चेतावनी, आंदोलन की तैयारी

मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई और अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी, तो शहरभर के ठेला व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के घेराव की भी बात कही है।