भोपाल: दूषित पानी मामले के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, शबिस्ता जकी ने उठाए फिल्टर प्लांट की खामियों पर सवाल
इंदौर में दूषित पानी की त्रासदी के बाद, भोपाल में जल आपूर्ति की गुणवत्ता पर सतर्कता बढ़ गई है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने श्यामला हिल्स जल फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।
भोपाल:इंदौर में दूषित पानी से हुई त्रासदी के बाद राजधानी भोपाल में जल आपूर्ति की गुणवत्ता को लेकर अब और अधिक सतर्कता दिखाई जा रही है। मंगलवार को भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने आज श्यामला हिल्स स्थित जल फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।
इंदौर त्रासदी के बाद भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर फोकस
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, पानी की गुणवत्ता, और शुद्धिकरण प्रक्रिया की गहराई से समीक्षा की शबिस्ता जकी के साथ कांग्रेस पार्षद दल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से प्लांट की तकनीकी स्थिति के बारे में जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि शुद्ध जल की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कमी न हो।
भोपाल का बड़ा तालाब हो रहा प्रदूषित-शबिस्ता जकी
उनका यह कदम इंदौर में पानी से जुड़ी हुई घटनाओं को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.जिससे यह संदेश जाता है कि भोपाल में जल सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है इस अवसर पर भोपाल नगर निगम प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि यहां से फिल्टर पानी से बचे पानी को फिर से बड़े तालाब में छोड़ा जा रहा है जिससे भोपाल का बड़ा तालाब प्रदूषित हो रहा है फिल्टर के बाद वेस्ट पानी को ट्रीटमेंट करके छोड़ना चाहिए इसके अलावा यहां पर स्टाफ की भी कमी है कई जगहों पर पानी जो सप्लाई हो रहा है उसने शिकायत मिल रही है मेरे वार्ड में काफी शिकायते मिल रही है।वही नगर निगम प्रभारी सहायक यंत्री सचिन साहू ने बताया कि यहां जो पानी फिल्टर किया जा रहा है वह पूरी तरह से पीने योग्य है उन्होने पानी पी कर भी दिखाया।
sanjay patidar 
