CM डॉ. मोहन यादव ने इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (4 जनवरी) भोपाल में 31वें आईईएस- डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (4 जनवरी) भोपाल में 31वें आईईएस–डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इस साल कुल 33 टीमें भाग ले रही हैं। इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को बधाई दी।

सीएम ने कहा कि, जिनकी कलम बाउंसर, शब्द गुगली और रिपोर्ट के रन रेट से हमारे लोकतंत्र में चार चांद लगते हैं, वह पूरा पत्रकार समूह आज खेल के मैदान पर अपनी व्यक्तिगत शारीरिक प्रतिभा का आनंद लेगा।
सीएम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, हमारे मध्य प्रदेश के अंदर खासकर भोपाल मजबूत पत्रकारों की धरती रही है, हमारे यहां देश में पत्रकारिता को दिशा देने वाले बड़े-बड़े पत्रकार हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश की धरती से दिल्ली को गौरवान्वित किया है। सीएम ने आगे कहा कि, पत्रकार की लाइन में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम आता है, जिन्होंने ग्वालियर की धरती पर अपना एक अलग प्रकार का राष्ट्र धर्म पांचजन्य की शुरुआत की।


वहीं खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, खेल में उम्र नहीं बल्कि जज्बा महत्वपूर्ण होता है। खेल से जुड़ना अपने आप में सकारात्मकता देता है।

pushpendra 
