मनरेगा पर सियासी संग्राम, दिग्विजय की पदयात्रा पर डिप्टी सीएम बोले - कही भी घूमें, हमें बताकर थोड़ी निकलते
मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-G-RAM-G’ किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सीहोर से पदयात्रा शुरू कर मध्यप्रदेश में आंदोलन तेज कर दिया है। कांग्रेस शुरु से ही बिल का विरोध कर रही है..दिग्विजय सिंह की मनरेगा यात्रा पर डिप्टी सीएम ने चुटकी ली।
सीहोर : मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-G-RAM-G’ किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसके विरोध में आज से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पदयात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।
MP के सीहोर से पदयात्रा शुरू
यह पदयात्रा सीहोर से शुरू होगी जहां से दिग्विजय सिंह सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलना जनता के अधिकारों और योजना की मूल भावना के साथ खिलवाड़ है।
बिल पास होने के बाद से लगातार कांग्रेस का विरोध
लोकसभा में इस संबंध में बिल पास होने के बाद कांग्रेस ने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए पूरे मध्यप्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण रोजगार से जुड़ी पहचान बन चुकी है और इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं को आहत करता है। कांग्रेस के इस आंदोलन का नेतृत्व दिग्विजय सिंह करेंगे और पार्टी इसे सड़क से लेकर सदन तक ले जाने की तैयारी में है.

डिप्टी सीएम ने मनरेगा यात्रा पर चुटकी ली
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने विपक्षी घेराबंदी पर कड़ा पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह की मनरेगा यात्रा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, "वे कांग्रेस नेता हैं, कहीं भी घूमें, हमें बताकर थोड़े ही निकलते हैं।
sanjay patidar 
