MP विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन विभागीय बजट पर होगी चर्चा

MP विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन विभागीय बजट पर होगी चर्चा नगरीय विकास साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभागों पर डिस्कसन

MP विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन विभागीय बजट पर होगी चर्चा

भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भोपाल में विशाल रैली के चलते  विधानसभा की बजाय कांग्रेस सड़क पर हमलावर रहेगी। विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के बाद आगामी बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

ध्यानाकर्षण में उठेगा जमीन बंदोबस्त और नहर सीमेंटीकरण का मामला

विधानसभा में आज खरगोन जिले के भीकनगांव और झिरण्या क्षेत्र के अंतर्गत जमीन का बंदोबस्त कार्य न कराए जाने से राजस्व संबंधी व्यवहारिक कठिनाइयों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। विधायक झूमा सोलंकी द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री जवाब देंगे। इसके अलावा एक अन्य ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिनेश राय मुनमुन, रजनीश सिंह की ओर से लाया जाएगा जिसमें सिवनी और केवलारी विधानसभा क्षेत्र की नहर निर्माण और सीमेंटीकरण का काम पूरा नहीं होने पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने का मामला उठाया जाएगा। इस पर जल संसाधन मंत्री जवाब देंगे।

नगरीय विकास, जनजातीय कार्य, स्कूल, शिक्षा, परिवहन, उच्च शिक्षा पर होगी चर्चा

प्रश्नोत्तर काल, शून्यकाल, याचिकाओं की प्रस्तुति और पत्रों को पटल पर रखने के बाद विधानसभा में पौने आठ घंटे का समय विभाग वार अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए तय किया गया है। नगरीय विकास और आवास विभाग, राज्य विधानमंडल पर 23 फरवरी को चर्चा नहीं हो पाई है। इसलिए सबसे पहले इसी पर विधायकों से अभिमत लिया जाएगा।

इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल गैस त्रासदी, राहत और पुनर्वास तथा लोक परिसंपत्ति विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। फिर अनुसूचित जाति कल्याण, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग की अनुदान मांगों पर पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी राय रखेंगे।

लाड़ली बहना योजना को लेकर हुआ था हंगामा

लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर भी सोमवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ था। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल उठाया कि योजना के तहत पात्र नई बहनों का पंजीयन कब शुरू होगा, इस बारे में सरकार कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री तो सही जवाब दे रहे हैं, लेकिन पहले यह बताया जाए कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बहनों से क्या कह रहे हैं?

AI समिट और प्रदर्शन को लेकर हंगामा

बजट पर संबोधन के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामे की स्थिति बन चुकी है। कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालयों पर हमले हुए हैं और भोपाल व इंदौर में इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए। शेखावत ने दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों पर हमला किया।

सरसों पर भी भावांतर देगी MP सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन 23 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने सरसों पर भी भावांतर योजना लागू करने का फैसला लिया है, जिससे किसानों को न्यूनतम मूल्य का लाभ मिल सके और बाजार भाव कम होने की स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े