सिलवानी में करंट लगने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने स्टेट हाईवे-44 पर लगाया जाम

विद्युत कार्य के दौरान युवक की मौत, युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर किया प्रदर्शन

सिलवानी में करंट लगने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने स्टेट हाईवे-44 पर लगाया जाम

सिलवानी। विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को बेगवा के पास स्टेट हाईवे-44 (सिलवानी–उदयपुरा मार्ग) पर परिजनों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी जिम्मेदारों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज होकर उन्होंने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की।

चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस औरप्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।