रीवा में माँ होंडा का ‘भाग्य उत्सव 2026’ आयोजित ग्राहकों को कुल 12 उपहार दिए गए
रीवा में माँ होंडा का ‘भाग्य उत्सव 2026’ आयोजित, लकी ड्रॉ में ग्राहकों को कार, बाइक समेत कुल 12 उपहार दिए गए
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में प्रसिद्ध टू-व्हीलर डीलरशिप माँ होंडा की ओर से ग्राहकों के लिए ‘भाग्य उत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। 9 अक्टूबर 2026 को उर्रहट, इलाहाबाद रोड स्थित माँ होंडा के मुख्य शोरूम में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राहकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के तहत कस्टमर मीट और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से ग्राहकों को कार, होंडा शाइन बाइक सहित कई आकर्षक उपहार जीतने का मौका दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करना और उन्हें एक खास अनुभव प्रदान करना रहा।
माँ होंडा के इस ‘भाग्य उत्सव 2026’ को ग्राहकों के लिए उत्साह और खुशियों से जुड़े विशेष आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया। मां होंडा सिर्फ बाइक बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने ग्राहकों की खुशियों में भी भागीदार बन रहा है... रीवा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राहकों को कार, बाइक समेत कुल 12 उपहार दिए गए...ये वही उपहार थे, जिन्हें कंपनी ने पिछले वर्ष ग्राहकों को देने का वादा किया था...यानी कंपनी ने अपने वादे को निभाते हुए ग्राहकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी...इस बार भी ग्राहकों के लिए बाइक, फ्रिज, एसी समेत कई आकर्षक उपहारों के गिफ्ट वाउचर रखे गए हैं, जिन्हें फेस्टिवल के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से जीतने का मौका मिलेगा। उपहारों की उपलब्धता और पात्रता कंपनी की शर्तों के अनुसार होगी...

