वाइसरॉय कॉलोनी में हमला: 20 युवकों ने चार दोस्तों को बेरहमी से पीटा

भोपाल की वाइसरॉय कॉलोनी में बाइक टक्कर विवाद के बाद करीब 20 युवकों ने घर पहुँचकर चार दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

वाइसरॉय कॉलोनी में हमला: 20 युवकों ने चार दोस्तों को बेरहमी से पीटा

भोपाल:  शाहपुरा स्थित वाइसरॉय कॉलोनी में गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात तनाव और हंगामे का माहौल बन गया, जब करीब 20 युवकों ने चार दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें बेरहमी से पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार रात सामने आया।

पुलिस ने शांत कराया मामला

जानकारी के मुताबिक, वाइसरॉय कॉलोनी निवासी प्रोफेसर विशाखा श्रीवास्तव का बेटा शेखर अपने दोस्तों आकाश, विशाल और नवल के साथ देर रात अरेरा हिल्स गया था। वहां उनकी बाइक की टक्कर एक कार (एमपी 04 सीएम 0568) से हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर चारों युवकों ने डायल-112 को बुलाया। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और उन्हें घर छोड़ दिया।

लाठी-डंडों से किया हमला

लेकिन विवाद में शामिल युवक उनका पीछा करते हुए घर तक पहुँच गए। तड़के करीब 4 बजे वे घर के बाहर आए और पहले धमकी दी कि  शेखर और उसके साथी घर से निकलें. जैसे ही वे बाहर आए, आरोपियों ने लाठी-डंडों और हथियारों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी