BJP विधायक ने विजय शाह को बताया खेल मंत्री , अब हुए ट्रोल

भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर का मंत्री विजय शाह को “खेल मंत्री” बताने वाला X पोस्ट वायरल हो गया, पोस्ट वायरल होने के बाद जिसे सुधार दिया गया। बावजूद इसके, तब तक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो चुका था और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे थे।

BJP विधायक ने विजय शाह को बताया खेल मंत्री , अब हुए ट्रोल

भोपाल: BJP विधायक मोहन सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया गया एक पोस्ट इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, ग्वालियर जिले की भितरवार विधानसभा सीट से विधायक मोहन सिंह राठौर ने जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह से मुलाकात की थी।

BJP MLA  मोहन सिंह राठौर का एक्स पोस्ट वायरल

इस मुलाकात के बाद मोहन सिंह राठौर ने X पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने मंत्री विजय शाह को गलती से “खेल मंत्री” लिख दिया। पोस्ट सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

बीजेपी विधायक का पोस्ट सुर्खियों में 

विजय शाह को खेल मंत्री बताए जाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चुटकियां लेने लगे। कई लोगों ने इसे महज टाइपिंग मिस्टेक बताया, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर विधायक पर तंज भी कसे। देखते ही देखते यह पोस्ट सुर्खियों में आ गया और भाजपा के अंदरूनी हलकों में भी इसकी चर्चा होने लगी।

विवाद बढ़ता देख विधायक ने किया X पोस्ट सही

हालांकि, विवाद बढ़ता देख विधायक मोहन सिंह राठौर ने बाद में पोस्ट को सही कर दिया किया। बावजूद इसके, तब तक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो चुका था और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे थे।