Gold-Silver Rates: चांदी पहली बार 4 लाख के पार, सोने में भी बंपर उछाल
देश में पहली बार चांदी चार लाख रुपए के पार पहुंच गई है। सोने में भी बंपर उछाल हुआ है।
मुंबई: देश में पहली बार चांदी चार लाख रुपए के पार पहुंच गई है। सोने में भी बंपर उछाल हुआ है। सोना 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है।
गुरुवार, 29 जनवरी की सुबह एमसीएक्स (MCX) पर चांदी की कीमतों ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया है. वहीं, सोने ने भी 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर को छू लिया है। चांदी की कीमतों में आज जो तेजी देखी गई उसने सबको हैरान कर दिया है।
गुरुवार सुबह कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 22,090 रुपये प्रति किलो उछलकर 4,07,456 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। यानी एक ही दिन में करीब 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। MCX पर 21 जनवरी को चांदी का भाव 3.18 लाख रुपए पर था, जो अब 88 हजार रुपए बढ़कर 4.07 लाख रुपए के पार पहुंच गई है।
जानकारों के मुताबिक रुपये की कमजोरी ने घरेलू बाजार में कीमतों को और ऊपर पहुंचा दिया है। भारतीय रूपया आज लगभग अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब पहुंच गया है। जब रुपया कमजोर होता है तो आयात होने वाले सोने और चांदी की कीमतें अपने आप बढ़ जाती हैं। साथ ही डॉलर की कमजोरी ने भी कीमतों को ऊपर चढ़ाने में मदद की है।
pushpendra 
