नए GST नियमों के बाद सस्ती हुईं कारें, मिडल क्लास के लिए खुशखबरी
22 सितम्बर से नए GST रिफॉर्म लागू होने जा रहे हैं, जिसके चलते मारुति, टाटा, रेनॉ और ह्यूंदै जैसी कंपनियों ने कारों की कीमतों में कटौती की है.
22 सितम्बर से नए GST लागू होने वाले है इसी बीच कुछ कंपनियों ने गाड़ियों की कीमतों में कमी कर दी है. टैक्स कम होने के बाद मारुति सुजुकी, रेनॉ, टाटा और ह्यूंदै ने अपने कारों की कीमतों में कमी की है. चलिए जानते है कौन सी कारें अब आपको कम दाम पर मिलेगी.

नए GST रिफॉर्म्स के बाद कार की कंपनियों ने छोटी कारों की कीमतों में गिरावट की है. एक्सपर्ट्स का मानना है की इससे छोटी कारों की बिक्री बढ़ेगी और लगभग 20-30% की सेल्स बढ़ेगी.

बात करें मारुति की तो मारुती ने गाड़ियों में 1,29,600 रुपये तक की कटौती की है. वहीं ऑल्टो ने के10 में 1,07,600 रुपये तक की छूट दी है. इसके साथ ही स्विफ्ट ने 84,600 रुपये, बलेनो ने 86,100 रुपये, डिजायर ने 87,700 रुपये, ब्रेजा ने 1,12,700 रुपये और अर्टिगा ने 46,400 रुपये तक की कटौती की है.

दिवाली का सीजन भी शुरू हो रहा है ऐसे में गाड़ियों की डिमांड आटोमेटिक बढ़ जाती है लेकिन इस नए GST 2.0 से अब मिडल क्लास भी गाड़िया ले पाएंगे.
ये भी पढ़ें: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए समय और असर

