IAS रोहित सिसोनिया सस्पेंड, दूषित जल कांड पर CM सख्त, निगमायुक्त को हटाया

इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित जल कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। सीएम ने इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, PHE के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।

IAS रोहित सिसोनिया सस्पेंड, दूषित जल कांड पर CM सख्त, निगमायुक्त को हटाया

इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित जल कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के बाद उन्होंने अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। सीएम ने इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, PHE के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। साथ ही नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। 

इसके पहले सीएम ने नगर निगम के कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया IAS को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को इंदौर से हटाया था, लेकिन शुक्रवार देर रात सीएम ने सख्त एक्शन लेते हुए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया IAS और PHE के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया। साथ ही नगर निगम के कमिश्नर दिलीप यादव को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ करने के निर्देश दिए।

सीएम ने एक्स पर लिखा- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सरकार ने खरगोन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह और आलीराजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया है। इंदौर उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को भी निगम में अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।